छत्तीसगढ़

CG – भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पर्यावरण उप समिति के गठन के अवसर पर हरियाली हमारा लक्ष्य का संकल्प लिया गया…

हरियाली हमारा लक्ष्य

जगदलपुर। भीषण गर्मी से निजात पाना हर कोई चाहता है। इसके लिए समय रहते यदि हम सचेत हो जाएं तो इस विषय गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। गर्मी और शुद्ध हवा के लिए हरियाली हमारा लक्ष्य है। यह बातें निकल कर आई भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पर्यावरण उप समिति के गठन के अवसर पर।

जगदलपुर वन विद्यालय के सभागार में मौजूद लोगों ने बड़े उत्साह के साथ गठन की प्रक्रिया के पूर्व आगामी योजना के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। बरसात के पूर्व ही कार्य योजना बनाना और उसे जमीनी स्तर पर सभी के सहयोग से पूर्ण करना लक्ष्य रखा गया है ।इसके लिए समाज के पर्यावरण के प्रति जागरूक लोगों को सदस्य के रूप में सम्मिलित करवा कर सहयोग लेने की बात की गई। समस्त जनप्रतिनिधियों , समस्त संबंधित विभागों ,समाजसेवियों, विद्यार्थियों , ग्रृहणियों एवं आम जन को जोड़ना लक्ष्य रखा गया है। बस्तर जिला का कोई भी व्यक्ति₹1000 से आजीवन सदस्य बन सकता है।

रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष बस्तर जिला अलेक्जेंडर चेरियन ने बताया कि जिला स्तर पर इसके अध्यक्ष कलेक्टर होते हैं। यह समिति कलेक्टर महोदय के निर्देश के अनुसार जिला पर अच्छा कार्य करना चाहती है। उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किये।

पर्यावरण उप समिति के अध्यक्ष विधु शेखर झा ने बताया कि यह समिति सभी के सहयोग से पर्यावरण के क्षेत्र में संपूर्ण बस्तर जिला में अच्छा कार्य करना चाहती है। हमारे लिए समिति के सारे सदस्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्य अच्छे से व्यवस्थित तरीके से हो इसके लिए कुछ पदाधिकारी चुने जाते हैं। जिससे जिम्मेदारी पूर्ण तरीके से काम किया जा सके।

सभी की सहमति से पदाधिकारी के रूप में संरक्षक सदस्य रोशन झा, संयोजक धीरज कश्यप, उपाध्यक्ष कोटेश्वर राव नायडू ,सचिव मनीष अहीर, सहसचिव अंजू झा को यह जिम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विभा दरियो,संतोष वर्मा ,भारत कुमार ,गीता शुक्ला,सतरूपा मिश्रा, सीमा चौहान, गायत्री बड़कस, रविंद्र नाथ विश्वास, सुधाकर कुमार तिवारी, विजय कुमार डडसेना, रामनरेश पांडे, अब्बास अली, उकेश्वर भारद्वाज, धारिणी तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button