छत्तीसगढ़

CG – भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथों में सामूहिक रूप से सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात…

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथों में सामूहिक रूप से सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का 122 वां संस्करण, भाजपा ने जिले में बूथवार बनाये थे मुख्य अतिथि व प्रभारी

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में बदलते बस्तर का ज़िक्र किया, 10वीं-12वीं की परीक्षा में दंतेवाड़ा जिले के विद्यार्थियों की शानदार सफलता की प्रशंसा की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव व संगठन के नेताओं ने बूथों में आमजनों के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम

जगदलपुर। बस्तर जिले के प्रत्येक बूथ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज रविवार को सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 122 वां संस्करण सुना। भाजपा द्वारा मन की बात कार्यक्रम बूथवार सुनने मुख्य अतिथि व प्रभारी बनाये गये थे।

जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बूथवार भाजपा कार्यकर्ताओं ने गणमान्य नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में आपरेशन सिन्दूर से देश का मस्तक ऊंचा होने और भारतीय सेना के अदम्य शौर्य व पराक्रम पर संपूर्ण देश को गर्व होने की बात कही। आतंकवाद के खिलाफ समस्त देशवासी एकजुट है और आतंकियों के पनाहगारों को जड़ से समाप्त करने का संकल्प भारत ने लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में बस्तर अंचल के दंतेवाड़ा जिले के छात्र छात्राओं द्वारा 10वीं-12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे बदलते बस्तर व विकास की ओर अग्रसर छत्तीसगढ़ का प्रतीक बताया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने शहर के सदर वार्ड में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुना। भाजपा के सभी बडे़ नेता व पदाधिकारियों ने अलग अलग बूथों में सामूहिक रूप से मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया।

Related Articles

Back to top button