छत्तीसगढ़
CG – पत्रकार कल्याण संगठन बस्तर संभाग में शेख अशफाक को बस्तर जिला अध्यक्ष का मिला दायित्व…

CG – पत्रकार कल्याण संगठन बस्तर संभाग में शेख अशफाक को बस्तर जिला अध्यक्ष का मिला दायित्व…
जगदलपुर। पत्रकार कल्याण संगठन बस्तर संभाग की जिलावार कमेटी गठन के सिलसिले में कल संगठन सदस्यों और पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से शेख अशफाक को बस्तर जिला के अध्यक्ष के रूप में चुना। अशफाक सेटेलाइट चैनल भारत न्यूज के संभाग प्रमुख हैं।
बैठक में उपस्थित संभाग अध्यक्ष विमलेंदु शेखर झा, संभाग उपाध्यक्ष एकनाथ पटेल, संभाग सचिव कुमार रोहित, संभाग संयुक्त सचिव रविश शर्मा, कोषाध्यक अश्विनी कौशिक और सभी सदस्यों ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की और संगठन को मजबूत करने का वचन लिया।