CG – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप ने लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप ने लाखों के विकास कार्यों का भूमिपूजन
जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में उपनपाल एवं कोण्डावाल में सीसी सड़क ,माता गुड़ी ,आहता निर्माण कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव व सांसद श्री महेश कश्यप ने किया भूमिपूजन
जगदलपुर। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव व सांसद श्री महेश कश्यप ने उपनपाल एवं कोण्डा़वाल में लाखों के विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने उपनपाल में माता गुड़ी निर्माण लागत 7.20 लाख रूपए ,आहता निर्माण लागत 05 लाख रूपए, माता गुड़ी निर्माण लागत 7.20 लाख रूपए,बाली कोंटा में ग्राम कोण्डावाल में सी सी सडक निर्माण 200 मीटर लागत 10.00 लाख रूपए जिसमें सभी कार्यो का कुल लागत 29.40 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार के बनने के बाद प्रदेश में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं।
जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं, जनता को मूलभूत सुविधाएं देना हमारा दायित्व है। हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में लगातार विकास की बयार बह रही है। क्षेत्र के देवतुल्य जनमानस की मांग के अनुरूप वर्षों से मांग रखा था। क्षेत्र की जनता की मांग के अनुरूप आज सीसी सड़क निर्माण, आहता व अन्य निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। सड़क,नाली,पेयजल, शिक्षा, विधुत व अन्य सुविधाओं को पूरा करने का कार्य कर रहे हैं। जनता के मांग के अनुरूप क्षेत्र में कार्य किया जायेगा। सभी कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। विकास अनवरत जारी रहेगा।
वहीं सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास कार्य अनवरत जारी है। पूरे प्रदेश में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। हमारी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे हमारा दायित्व है। हमारी सरकार जनता के सभी मांगों को गारंटी के साथ पूरी कर रही है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। आज लाखों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जिसका लाभ जनता को मिलेगा।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिन्दु साहू,जनपद सदस्य अर्जुन सेठिया, देवकी कश्यप, भूपेन्द्र ठाकुर,मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, संरपंच वासुदेव गोयल , टेमल कश्यप,सांसद प्रतिनिधि आंनद मोहन मिश्रा, प्रदीप देवांगन, सुरेश गुप्ता,राजेश श्रीवास्तव,राजेश शर्मा, धनश्याम सेठिया,,रैनू बधेल, गणेश , रामचंद्र,रमेश,राधे पन्द्रे, गौरव जोशी , दयाराम, सुरेश,जनपद सीईओ अमित भाटिया एवं क्षेत्र की देवतुल्य जनमानस उपस्थित थे।