राशिफल

आज का राशिफल: सोमवार को इनके होंगे वारे-न्यारे, जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज का दिन जातक के लिए मिला-जुला रहेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक फैसले लाभकारी होंगे। अच्छे मन से किये गये कार्य सफल होंगे। आकस्मिक लाभ प्राप्त हो सकता है, लेकिन अनावश्यक धन खर्च होने से तनाव भी बढ़ेगा। पति-पत्नी बाहर घूमने जा सकते हैं। भाई-बहनों से विवाद संभव है। सेहत का ख्याल रखें। बातचीत में थोड़ी नरमी रखें, अन्यथा रिश्तें में खट्टास आ सकती है।

आज क्या न करें- आज मन की बात दोस्तों से कहने से बचें

आज का मंत्र- आज पीपल के पेड़ के नीचे जलाएंगे तो मानसिक परेशानी दूर होगी।

आज का शुभ रंग- लाल।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज का दिन जातक को परिश्रम करने से कार्यों में सफलता मिलेगा। आध्यात्मक की तरफ रुझान बढ़ेगा। बिजनेस का विस्तार कर सकेंगे। प्रॉपर्टी से अच्छा लाभ मिल सकता है। शेयर मार्केट में निवेश के लिए अच्छा समय है। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। वाणी संयम रखें, यात्रा पर जाने से बचें।

आज क्या न करें-आज गलतफहमी को हावी न होने दें

आज का मंत्र- गणेश जी की पूजा करें।।

आज का शुभ रंग- हरा।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज का दिन जातक को बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। किसी ऑफिस टूर पर विदेश जाना पड़ सकता है। स्थायी संपत्ति के मामले में कोई निर्णय लेना उचित नहीं है। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

आज क्या न करें- आज पुरानी बातों पर ध्यान न दें

आज का मंत्र- गाय को हरा चारा खिलाएँ।

आज का शुभ रंग- नीला।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज का दिन जातक को ऑफिस में अनुकूल माहौल रहेगा और आय में वृद्धि होगी। कार्य भी मन मुताबिक पूरे होंगे, लेकिन सहयोगी आपके काम का विरोध कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव रहेगा। किसी के साथ विवाद हो सकता है। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। अपनी वाणी पर संयम रखें। वाहन सावधानी से चलाएं और खानपान पर भी ध्यान दें।

आज क्या न करें-शराब पीने से बचें।

आज का मंत्र- आज गणेश स्तुति करे।

आज का शुभ रंग- हरा।।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज जातक आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे, जिससे हर कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में लोगों को तरक्की मिल सकती है। विदेश जाने के योग हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। दिनभर ऊर्जा और स्फूर्ती से भरे रहेंगे। आपके सोचे हुए सारे सभी कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। छात्रों के लिए अच्छा समय है।

आज क्या न करें- आज वाणी पर सयंम रखें

आज का मंत्र-आज हनुमान मंदिर में केले चढ़ाएँ। सूर्य जल चढ़ायें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज जातक को मेहनत के बल पर अच्छे परिणाम मिलेंगे। ऑफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति होंगे। पैसे कमाने की योजनाएं बनाएंगे। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की संभावना है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबी यात्रा की योजना बनेगी। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।

आज क्या न करें- आज सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

आज का मंत्र- आज लाल मसूर दान करें।

आज का शुभ रंग- लाल।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज का दिन जातक को प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा और आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है। धन संबंधी मसलों में सावधानी बरतने की जरुरत है। सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। परिवार और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाने से बचें और खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

आज क्या न करें-आज सेहत पर मौसम का प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए संभलकर रहें।

आज का मंत्र- आज गणेश जी को भोग लगाएं और प्रसाद गरीबों में बांट दें

आज का शुभ रंग- काला।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशि आज का दिन जातक के लिए अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ की उम्मीद है। प्रॉपर्टी में निवेश से फायदा होने के आसार रहेंगे। परिवार के सद्स्यों से काम में सहयोग मिलेगा। बिना सोचे हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी। परिवार में प्रेम बना रहेगा। ऑफिस में प्रमोशन या प्रशंसा मिलेगी। सेहत को लेकर बेपरवाह न रहें। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।

आज क्या न करें- आज के दिन किसी प्रकार का कर्ज न लें और न ही दें।

आज का मंत्र-भैरव देव की पूजा करें और उन्हें दूध एवं इमरती चढ़ाएँ।

आज का शुभ रंग-हरा

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज का दिन आज जातक के लिए शुभ फलदायी रहेगा। बिजनेस में विस्तार होगा और लाभ की स्थिति रहेगी। आकस्मिक धन का आगमन होगा। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश यात्रा आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगी। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। सार्वजनिक जीवन में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

आज क्या न करें- आज नशा से दूर रहें।

आज का मंत्र-आज पीपल का पेड़ लगाएं और उसकी सेवा करें, लाभ मिलेगा।

आज का शुभ रंग – हरा

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज आपका जातक को नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिश्रम से सभी कामों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी। परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। खान-पान का ध्यान रखें, क्योंकि सेहत कमजोर हो सकता है। परिवार-दोस्तों के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे।

आज क्या न करें- आज तनाव से बचें

आज का मंत्र- मोती धारण करेंगे तो मानसिक शांति मिलेगी।

आज का शुंभ रंग-हरा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज जातक के आमदनी में वृद्धि होगी। कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होगा। ऑफिस के काम से विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। नए दोस्तों का सहयोग मिलेगा। काम में गतिशीलता बनी रहेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी व धन खर्च होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरतें। वाणी और व्यवहार में संयम रखें।

आज क्या न करें- आज अपने खर्च पर ध्यान दें

आज का मंत्र-आज विष्णु सहस्रनाम का जाप करेंगे तो अच्छा रहेगा।

आज का शुभ रंग- हरा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज से जातक को धन लाभ के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। वाहन सुख मिल सकता है। छात्र पढ़ाई में सफलता पाने के लिए मेहनत करेंगे। ऑफिस में कार्यभार बढ़ सकता है लेकिन सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवाहित लोग कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे लेकिन वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना पड़ेगा।

आज क्या न करें-आज किसी का अपमान न करें

आज का मंत्र- आज अनार का पेड़ लगाएँ। इससे आपकी पारिवारिक और संतान संबंधी समस्या का निदान होगा।

आज का शुभ रंग- नीला।

Related Articles

Back to top button