छत्तीसगढ़

CG Rain Alert : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को अब गर्मी से राहत मिलने लगी है। 21 दिन के लंबे अंतराल के बाद बस्तर से आगे बढ़ते हुए अब यह दुर्ग जिले तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर और दुर्ग जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं, वज्रपात और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में दुर्ग में जहां अधिकतम तापमान 36.2°C रहा, वहीं राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21.0°C रिकॉर्ड किया गया, जो मानसूनी प्रभाव को दर्शाता है।

मानसून की प्रगति तेज

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून अब छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, विदर्भ, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ भागों में भी सक्रिय हो चुका है। मानसून की उत्तरी सीमा अब दुर्ग, अमरावती, बड़ोदरा और बालूरघाट तक पहुंच गई है। विभाग ने मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियों को पूरी तरह अनुकूल बताया है।

Related Articles

Back to top button