छत्तीसगढ़

International Yoga Day 2025 : CM विष्णुदेव साय ने किया योग, ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम पर प्रदेश में मनाया जा रहा योग दिवस…PHOTO में देखिए सीएम की योग मुद्राएं…

International Yoga Day 2025 Chhattisgarh: 21 जून 2025 को देशभर की तरह छत्तीसगढ़ में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की जबरदस्त धूम देखने को मिली। सुबह से ही शहरों से लेकर गांवों तक योग शिविरों में हजारों लोग शामिल हुए। ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ की थीम पर आयोजित इस वर्ष के योग दिवस ने न केवल स्वास्थ्य के प्रति लोगों की जागरूकता को बढ़ाया बल्कि एक सकारात्मक सामूहिक ऊर्जा का भी संचार किया।

प्रदेशभर में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में योगाभ्यास कर जनता को प्रेरणा दी। राजधानी रायपुर से लेकर सरगुजा, बस्तर और बिलासपुर तक हर जिले में शिविर लगाए गए और योग की महत्ता को लोगों तक पहुंचाया गया।

जशपुर से CM विष्णुदेव साय ने की शुरुआत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य समारोह में जशपुर के रणजीता स्टेडियम से भाग लिया। सुबह 7 बजे से ही योग कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान सीएम साय ने योग को भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर बताते हुए इसे हर नागरिक की दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने दुलदुला, कुनकुरी और तपकरा में करोड़ों की लागत से तैयार विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। कुनकुरी में नव-निर्मित सद्भावना भवन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि योग के साथ विकास की गति भी बरकरार रखी जाएगी।

“हर बीमारी का इलाज योग में है”: सीएम साय

कुनकुरी विश्रामगृह में आमजनों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि योग मानवता को भारत की अमूल्य देन है। उन्होंने कहा कि “हर बीमारी के लिए योग में कोई न कोई आसन जरूर है। हमें इसे सिर्फ व्यायाम नहीं बल्कि जीवनशैली के रूप में अपनाना चाहिए।”

सीएम साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। आज पूरी दुनिया भारत के योग दर्शन को आत्मसात कर रही है।

IMG-0098
IMG-0097
IMG-0101
IMG-0100
IMG-0099

Related Articles

Back to top button