छत्तीसगढ़

CG – 6 जून रविवार से होने वाले संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता : इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आयोजित होगा संभाग स्तरीय चेस टूर्नामेंट, 350 से ज्यादा प्रतिभागी लेंगे भाग…

इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आयोजित होगा संभाग स्तरीय चेस टूर्नामेंट, 350 से ज्यादा प्रतिभागी लेंगे भाग

जिला शतरंज संघ के तत्व धान में हुआ आयोजन

जगदलपुर। जिला शतरंज संघ जगदलपुर के द्वारा शनिवार को प्रेस वार्ता कर आगामी 6 जून रविवार से होने वाले संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विषय में जानकारी दी गई।

जिला शतरंज संघ के शशांक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 जून से इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पांच वर्गों में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें अंडर 9 बालक बालिका,U 12 बालक – बालिका, U15 बालक – बालिका,और अंडर 19 बालक – बालिका, वहीँ ओपन वर्ग में महिलाओं और पुरुषों को शामिल किया गया हैँ।

शशांक कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दिव्यांग और सबसे अधिक उम्र के प्रतिभागियों के लिए विशेष पुरस्कार की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए संभाग के सभी जिलों से 350 से ज्यादा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

इस प्रतियोगिता के लिए युवा कल्याण विभाग प्रदेश शतरंज संघ का विशेष सहयोग रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने हेतु प्रदेश शतरंज संघ से इस प्रतियोगिता के मुख्य आर्बिटर के रूप में.राखी देवांगन रायपुर से बस्तर आए हुए हैं।

Related Articles

Back to top button