छत्तीसगढ़

CG – बस्तर में शिक्षा विभाग की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही : विकास खंड शिक्षा अधिकारी तोकापाल ने शिष्टाचार तोड़कर प्राचार्य को थमाया नोटिस, समस्त संकुल समन्वयक का इस्तीफा…

बस्तर में शिक्षा विभाग की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही।

विकासखंड बकावंड में समस्त संकुल समन्वयक का इस्तीफा।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी तोकापाल ने शिष्टाचार तोड़कर प्राचार्य को थमाया नोटिस

जगदलपुर। हमेशा विवादों में बने रहने वाला शिक्षा विभाग जिला बस्तर में इस बार विकासखंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने मनमानी रवैया से एक नया विवाद को जन्म दे दिया है।

दिनांक 7 जुलाई 2025 को विकासखंड बकावंड के समस्त संकुल समन्वयकों ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी बकावंड पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। जिससे मामला पूरी तरह से गरमा गया है।

वहीं दूसरी ओर विकासखंड शिक्षा अधिकारी तोकापाल शिष्टाचार तोड़कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के समान पद प्राचार्य को शोकाज नोटिस थमा कर क्या सिद्ध करना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री व फेडरेशन के अध्यक्ष गजेंद्र श्रीवास्तव ने उपरोक्त दोनों बकावंड और तोकापाल विकासखंड शिक्षा अधिकारियों पर लगाम लगाए जाने तथा शिक्षा विभाग में आवश्यक सुधार करने की मांग जिला कलेक्टर बस्तर से की है। साथ ही छत्तीसगढ़ शासन से मांग की है कि समस्त जिलों के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों के स्थान पर डिप्टी कलेक्टर को प्रभार दिया जाता तो शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कसावट आता।

Related Articles

Back to top button