छत्तीसगढ़

CG – 2 शिक्षा दूतों की हत्या : नक्सलियों ने की 2 शिक्षा-दूतों की हत्या, घर से अगवा कर ले गये थे नक्सली, जंगल में मिली लाश, गांव में डर का माहौल….

बीजापुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगा रहे दो शिक्षादूतों की नक्सलियों ने अपहरण के बाद निर्मम हत्या कर दी। दोनों को उनके घर से अगवा कर माओवादी उठा ले गये थे। आज सुबह दोनों का शव जंगल में मिला। एक की पहचान पुलिस ने कर ली है। वहीं, दूसरे की पहचान की जा रही है।

जनकारी के मुताबिक, घटना बीजापुर के फरसेगढ़ थाना के पीलूर गांव की है। शिक्षा दूत विनोद मेड और एक अन्य को माओवादियों ने उनके घर से उठा कर अपने साथ ले गई थी। आज सुबह गांव के लोगों ने दोनों की लाश जंगल में देखी।

दोनों की हत्या धारदार हथियार से हमला कर की गई थी। नक्सलियों ने दोनों पर मुखबिरी का आरोप लगाया था। आशंका जताई जा रही है कि माओवादियों ने दोनों की हत्या इसी वजह से की होगी।

पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है। डबल मर्डर की घटना से गांव में डर का माहौल है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button