छत्तीसगढ़

CG – जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने जगदलपुर के विकास कार्यों के लिए 49 करोड़ 42 लाख कराये स्वीकृत – राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा

जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने जगदलपुर के विकास कार्यों के लिए 49 करोड़ 42 लाख कराये स्वीकृत – राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा

जगदलपुर। जगदलपुर में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने 49 करोड़ 42 लाख शहर विकास के लिए स्वीकृत कराये। विकास कार्यों को महत्वपूर्ण मानने वाले और उन्हें आगे बढ़ाने वाले विधायक जगदलपुर किरण सिंह देव को विकास पुरुष के रूप मे देखा जा रहा है। शहर के विकास में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विकास कार्यों को समर्थन दे रहे हैं।

विधायक जगदलपुर ने एमपीएम हॉस्पिटल से एलआईसी ऑफिस रोड सड़क निर्माण के लिए 2 करोड रुपए, धरमपुरा नालंदा परिसर सेंट्रल लाइब्रेरी हेतु 11 करोड़ 42 लाख, दलपत सागर सफाई व सौंदरीकरण के लिए 10 करोड रुपए, मुक्तिधाम से समुद्र चौक से लालबाग आमागुड़ा चौक तक सड़क व अन्य निर्माण कार्य 24 करोड रुपए एवं बोधघाट थाना से कमिश्नर ऑफिस तक बीटी सड़क निर्माण 2 करोड रुपए कुल राशि 49 करोड़ 42 लख रुपए विधायक जगदलपुर की अनुशंसा पर स्वीकृत हुए हैं।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा नव संकल्प,नव उत्साह और मन में नए विचार के साथ विधायक जगदलपुर शहर विकास को लेकर सजग प्रहरी के रूप में काम कर रहे हैं।जगदलपुर विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और विकास कार्यों को अपनी पहली प्राथमिकता मानते हैं मैं धन्यवाद देना चाहता हूं प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर महापौर संजय पांडे, नगर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन सहित जगदलपुर की समस्त जनता का धन्यवाद जिनके आशीर्वाद व सहयोग से शहर विकास के लिए राशि स्वीकृत हुई।

Related Articles

Back to top button