Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG News: बरसात में बढ़ा डायरिया का कहर- दूषित पानी से 23 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट….

जांजगीर-चांपा। जिले के खरौद कस्बे के तिवारी पारा में डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। दूषित पानी पीने से अब तक 23 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

प्रभावित सभी मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और क्षेत्र में डोर-टू-डोर सर्वे कर रही है। साथ ही लोगों को ORS के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं और साफ-सफाई संबंधी जरूरी हिदायतें भी दी जा रही हैं।

फिलहाल, एहतियात बरतते हुए मोहल्ले के हैंडपंप को बंद किया गया है। आशंका जताई गई है कि आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है।

Related Articles

Back to top button