छत्तीसगढ़जिला समाचारबेमेतरा जिला

CG:दिव्यांगता, अधिकार, अवसर और आशा नामक पुस्तक का रायपुर में विमोचन.. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया विमोचन… ऋअकोला स्कूल की प्रधान पाठिका हिमकल्याणी सिन्हा को उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने किये सम्मानित

साजा विधानसभा क्षेत्र


संजू जैन:7000885784
बेमेतरा—छत्तीसगढ़ राज्य में शिक्षा और आपदा जागरूकता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पुस्तक दिव्यांगता, अधिकार, अवसर और आशा नामक राज्य स्तरीय पुस्तक का विमोचन दिनांक 26 जुलाई 2025 को होटल सोलिटेयर रायपुर में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ राज्य के विभिन्न 33 जिलों के समर्पित शिक्षकों की एक टीम बनाकर इस बहुपयोगी पुस्तक का निर्माण किया गया हैराज्य के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि यह पुस्तक दिव्यांगजनों और उनके परिवार के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी मेरी जरूरत होगी, मैं हमेशा आपके साथ रहूंगा। पुस्तक के लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री द्वारा सभी सहभागी शिक्षकों का प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मान भी किया गया। जिसमें बेमेतरा जिला, साजा विकास खंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला अकोला विकासखंड साजा की प्रधान पाठिका हिमकल्याणी सिन्हा को उनकी उत्कृष्ट लेखों के लिए दिव्यांग समावेशी प्रशिक्षण के लिए लेखिका के रूप में सम्मानित किया गया। पुस्तक में दिव्यांगता से संबंधित समस्त जानकारी का समावेश किया गया है। जैसे कि शासन से मिलने वाली सुविधाएं। इन सुविधाओं को पाने के लिए क्या करना होगा, किससे संपर्क करना होगा, इस पुस्तक में समस्त जानकारी एक साथ मिल जाएगा आज भी बहुत से पालक और बच्चें जानकारी के अभाव में शासन से मिलने वाली योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस पुस्तक का निर्माण किया गया है। इस पुस्तक के निर्माण में मुख्य संपादक के शारदा, उप-संपादक धर्मानंद गोजे,भाषा सम्पादन वसुंधरा गोजे, पुस्तक प्रभारी प्रीति शांडिल्य एवं छत्तीसगढ़ राज्य के 39 नवाचारी शिक्षकों द्वारा लेखन कार्य में विशेष सहयोग किया गया है। इसमें QR कोड भी जोड़े गए हैं, जिन्हें स्कैन करने पर छात्र वीडियो सामग्री को देख सकते हैं जिससे पाठ्यवस्तु को समझने में आसानी होगी।

Related Articles

Back to top button