जनसंपर्क

CG – पति-पत्नी ने की आत्महत्या : पत्नी को फंदे पर देख नहीं सका पति, उसी जगह खुद की ले ली जान, एक साथ उठीं दो अर्थियां, हैरान कर देगी मौत की वजह…..

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बदौली से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लगभग 1 साल पहले शादी के बंधन में बंधे पति-पत्नी ने घर में ही फांसी लगा लिया जिससे उनकी मौत हो गई है।

पति का नाम अजय है जबकि उसकी पत्नी का नाम गीता है दोनों की शादी लगभग 1 साल पहले हुई थी और बताया जा रहा है कि तभी से इनमें लगातार विवाद होता रहता था। पुलिस ने बताया कि दोनों शराब पीने के भी आदि थे और घटना से पहले दोनों ने खूब शराब पिया और फिर विवाद हुआ। ऐसे में गीता ने पहले घर में फांसी लगा लिया जब उसके पति ने उसे इस हाल में देखा तो फांसी के फंदे से उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर बाकी लोग जाने लगे।

गीता का पति अस्पताल नहीं गया बल्कि घर के अंदर उसी जगह पर चला गया जहां उसकी पत्नी ने फांसी लगाया था और पत्नी द्वारा लगाए गए जगह पर ही उसने साड़ी से खुद को फांसी लगा लिया और फंदे पर झूल गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो परिजन अंदर जाकर देखें तो वह सन्न रह गए। पुलिस की टीम में दोनों के मामलों में जांच शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button