राजस्थान

हरि शेवा शिक्षा परिसर में मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

बड़ौदा। हरी शेवा विद्यालय बड़ौदा गुजरात में 79 स्वतंत्रता दिवस परमपरा एवं उत्साह से मनाया गया। नवभारत एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित इस विद्यालय मे मुख्य अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में ध्वजारोहण किया। उन्होंने अपने आशीर्वचन मे कहा कि देश हित सर्वोपरि रखते हुए हमें सभी कार्य करने चाहिए तभी स्वतंत्रता की सार्थकता बनी रहेगी। वर्तमान परिपेक्ष में राष्ट्र की समृद्धि और संपन्नता के लिए स्वदेशी अपनाते हुए आत्मनिर्भर करने की आवश्यकता व्यक्त की। उनके शिष्य कुणाल ने चंदन है मेरे देश की माटी विषय पर व्याख्यान दिया। संस्था के प्रेसिडेंट कुमार जेटली, ट्रस्टी नितिन नोतानी, लक्ष्मण नोतानी, रचना चेनानी, नरेश धनकानी और प्रधानाचार्य सायरा मेनन ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न नृत्यों, देशभक्ति गीतों आदि में भाग लिया। गुरुजी, विद्यालय के ट्रस्टी, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्रगण आदि उपस्थित रहे और राष्ट्रगान गाकर तिरंगे झंडे को सलामी देकर राष्ट्र के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया। विद्यालय परिसर विभिन्न देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

Pankaj Adwani

अपने क्षेत्र से समाचार संबंधी सूचना देने के लिए संपर्क करें। संपर्क सूत्र- पंकज आडवाणी भीलवाड़ा, (राज.)। 9001999191

Related Articles

Back to top button