छत्तीसगढ़

CG – सेंट्रल जेल से कैदी फरार, उम्रकैद की काट रहा था सजा, मचा हड़कंप….तलाश में जुटी पुलिस……

रायपुर। राजधानी रायपुर की सेंट्रल जेल से एक कैदी के फरार होने गया है। जानकारी के अनुसार, जेल प्रशासन ने पांच कैदियों को महिला जेल के पास बने अंडर कंस्ट्रक्शन हिस्से में वेल्डिंग का काम करने के लिए भेजा था। इस दौरान काम के बीच एक कैदी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू मौका देखकर वहां से भाग निकला।

बताया जा रहा है कि फरार कैदी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू, लंबे समय से जेल में बंद था और उसे उम्रकैद की सजा मिली हुई थी। जैसे ही उसकी फरारी की खबर जेल प्रशासन को मिली, तुरंत ही अफरा-तफरी मच गई। जेल प्रबंधन ने इसकी सूचना गंज पुलिस को दी, जिसके बाद फरार कैदी की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button