छत्तीसगढ़

CG – सड़क सुरक्षा पर वाद-विवाद प्रतियोगिता तोकापाल के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ…

सड़क सुरक्षा पर वाद-विवाद प्रतियोगिता तोकापाल के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ

जगदलपुर। मनुष्य का जीवन बेहद ही महत्वपूर्ण है । थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो जाती है ।जब हम सड़क पर चलते हैं ,कुछ लापरवाही करते हैं, नजर अंदाज कर जाते हैं जो जीवन के लिए भारी हो जाता है। इन दिनों बस्तर जिला में सड़क सुरक्षा के बारे में स्कूलों में कलेक्टर बस्तर के निर्देश के अनुसार यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसमें विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता तोकापाल के हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल के विद्यार्थियों के बीच स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ। सभी संस्थाओं से आए हुए विद्यार्थियों के दल में पक्ष में 5 तथा विपक्ष में 5 कुल 10 प्रतिभागी प्रत्येक शाला से सम्मिलित हुए।

इन्हें कुल चार निर्णायकों ने सुना और अपना निर्णय दिया। 10 मिनट के अंदर सभी दल को अपनी-अपनी बात रखनी थी विद्यार्थियों ने बहुत ही बेहतर तरीके से अपनी बातें रखी जिसे मौजूद सभी लोगों ने सराहना की।

अंतिम परिणाम में प्रथम स्थान पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल के विद्यार्थी है थे जिन्हें 2500 रुपए की नगद राशि से सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान के विजयी प्रतिभागी थे पृथ्वी नाग, इंद्रेशकुमार विश्वकर्मा, समग्र जैन, तृषा ठाकुर ,हेमेश्वरी सेठिया ,सक्षम जैन ,मोक्ष ठाकुर, संजना, कृति सोनी एवं सृष्टि शर्मा। विजेता प्रतिभागियों ने उपस्थित जनों का ध्यान अच्छे से आकृष्ट करवाया।

द्वितीय स्थान पर हिंदी माध्यम तोकापाल के विद्यार्थी रहे जिन्हें₹2000 की राशि प्राप्त हुई। 1500 रुपए के राशि के साथ तीसरे स्थान पर हायर सेकेंडरी स्कूल मावली भाटा के विद्यार्थी थे ।जबकि सांत्वना पुरस्कार के रूप में₹1000 की राशि हाई स्कूल राजूर के विद्यार्थियों ने प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी तोकापाल पूनम सलाम ,सेजेस अंग्रेजी माध्यम तोकापाल प्राचार्य विधु शेखर झा,जेपी पाठक तोकापाल ,निर्मल यादव मावली भाटा, विक्रम सिंह परिहार राजूर, नोडल अधिकारी तरुण ठाकुर, उप प्राचार्य सेजेस अंग्रेजी माध्यम इरम रहीम , व्याख्याता भूमिका साहा, शैलेंद्र बिसेन,संतोष कोर्राम, आराधना पांडे ,गेंद कुमारी तिवारी ,हेमंत पाटनी ,लोकेश नाग ,राम मोहन टांडे, एवं काजल यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।

प्रथम तीन स्थान प्राप्त दल को इसी माह अंत में जिला स्तर पर अपनी प्रस्तुति देनी होगी।

Related Articles

Back to top button