छत्तीसगढ़बेमेतरा जिला

CG:पर्वाधिराज पर्युषण पर्व पर जैन दम्पति ने बच्चों को दिया उपहार.. बाँटी संकलन पुस्तिका बच्चे हुए ख़ुश…प्रतीक जैन ने पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के अवसर पर बच्चों को संकलन पुस्तिका उपहार में दिया

साजा विधानसभा क्षेत्र रानो

संजू जैन:7000885784
बेमेतरा: साजा विकास खण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रानो में भटगांव निवासी राजेश कुमार जैन एवं उनकी धर्मपत्नी प्रतीक जैन ने पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के अवसर पर बच्चों को संकलन पुस्तिका उपहार में दिया। जिस पर बच्चे शिक्षिका प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में अपना कार्य करेंगे।शिक्षिका ने बताया कि यह पर्व जैन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है जो भादो माह में निरंतर आठ दिन तक चलता है। भादो माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को सभी जैन बंधु अपने धर्म स्थानक में इस पर्व को बहुत ही धार्मिक तरीके से तथा तप आराधना करके अत्यंत प्रसन्नता से मनाते हैं। इसे क्षमापर्व भी कहा जाता है। क्योंकि इस दिन सभी जैन अपने तन मन धन से किये हुए कार्यों के लिए सभी से क्षमा मांगते हैं तथा सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड के समस्त जीवों से खमत खामना की जाती है।जैन धर्म एवं संप्रदाय में यह पर्व बहुत ही मायने रखता है। इसमें आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सद्भावना का भी सन्देश सभी को दिया जाता है। उपहार पाकर बच्चों ने अपनी खुशियाँ व्यक्त की उनके चेहरे पर रहे प्रसन्नता दिखाई दी। इस अवसर पर प्राचार्य द्वारिका राम वर्मा, माध्यमिक प्रधान पाठक किशुन राम साहू, प्राथमिक प्रधान पाठक उत्तम साहू, अवध राम वर्मा, शिक्षिका प्रतीक जैन एवं समस्त बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button