Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – हाई मास्क लाइट खराब हरवेल वासियों को हो रही परेशानी…

हाई मास्क लाइट खराब हरवेल वासियों को हो रही परेशानी

फरसगांव/हरवेल। कोंडागांव जिले के केशकाल अनुविभाग अन्तर्गत विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरवेल स्थित प्लाटपारा स्कूल पारा में बीते पांच महीनों से हाई मास्क लाईट खराब होने से हरवेल वासियों को अंधेरा के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिससे ग्रामीणों को और भी ज्यादा प्रभावित हो रही है ज्ञात हो कि हरवेल अटल चौक के पास आए दिन सड़क हादसा होते हुए देखा जा सकता है कि जगह-जगह पर लगा हाई मास्क लाईट बंद पढ़ा हुआ है क्रेडा के माध्यम से ग्राम पंचायतों के चौक-चौराहों को रोशन करने के लिए लाखों की लागत से हाई मास्क लाइट लगाई गई है. शरू में कई दिनों तक हाई मास्क लाइट की रोशनी से गांव के चौक-चौराहे रोशन हुए, लेकिन कुछ दिनों बाद ये लाइट खराब हो गए. कहीं एक दो लाइट जल रही है, तो कहीं पूरी लाइट ही खराब होकर बंद हो गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि कई दिन लाइट का फायदा मिला, और देखने भी नहीं आए शासन की योजना हर जगह-जगह चौक चौराहों पर रौशनी करना पर लेकिन पिछले दो सालों में सब कुछ ठीक चल रहा था फिर अंधेरा छाया रहा मौहल्ले में भी अंधेरा देखने को मिला ग्रामीणों को आगे भी काफी परेशानी देखने को मिल सकता है अभी तक किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।

ग्राम पंचायत हरवेल सरपंच महेश नेताम ने कहा कि पिछले कुछ सालों से हाई मास्क लाईट अच्छा जल रहा था फिर धीरे धीरे रौशनी कम होती गई क‌ई बार आनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से दिया गया लिखित भी दिया गया बस अधिकारियों ने आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं करते दिखाई दिए हमेशा चौक चौराहों पर अंधेरा देखने को मिलता है आज तक ना कोई अधिकारी इस ओर ध्यान दिए और ना ही जनप्रतिनिधि अधिकारियों की लापरवाही देखने को मिली
अभी तक मरम्मत मेंटनेंस कार्य शुरू हो जाना चाहिए था लेकिन कुछ हुआ ही नहीं अब किसी भी तरह से ग्रामीणों को रौशनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button