छत्तीसगढ़

CG – राजधानी बनी बदमाशों का गढ़ : बीच सड़क में गुंडागर्दी! बदमाशों की गैंग ने व्यापारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, शिकायत दर्ज…..

रायपुर। राजधानी रायपुर से मारपीट का मामला सामने आया है। यहां बदमाशों की एक गैंग ने एक व्यापारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बदमाशों ने हॉकी स्टीक, डंडे और नुकीले चीज से व्यापारी की पिटाई की।

जानकारी के मुताबिक़, मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के रोहिणीपुरम तालाब के पास का है। किसी पुराने विवाद को लेकर पांच लड़कों ने व्यापारी वैभव सिंह रंगी से मारपीट की। उसे बीच सड़क जानकर पीटा है। उसे हॉकी स्टीक, डंडे और नुकीले चीज से मारा। इस घटना में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर, माथे, गर्दन और पैरों में गंभीर चोटें आई है।

शिकायत दर्ज

इस मामले में पीड़ित व्यापारी वैभव सिंह रंगी ने थाने में शिकायत दर्ज है। शिकायत में व्यापारी वैभव सिंह रंगी ने बताया वह ऑप्टिकल का व्यवसाय करता है। वह शाम कार से गोल चौक से सुंदर नगर जा रहा था उसके साथ दो और लोग थे। इसी बीच वासुदेव हॉस्पिटल के पास शाहरुख भंडार ने अपनी स्कूटी को कार के सामने लाकर खड़ी कर दिया। जैसे ही वो कार से उतरे कुछ युवक पीछे की तरफ से आये और गाली गलौज शुरू कर दिया। इसके बाद मारपीट करने लगे। कार को भी तोड़ दिया।

मामले में पुलिस ने सभी युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी के खिलाफ हाफ मर्डर का केस दर्ज किया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी युवक की तालाशी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button