CG – प्रधान अध्यापक के निलंबन से बहाली के लिए संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर से भेंट कर ज्ञापन सौंपा – तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ

प्रधान अध्यापक के निलंबन से बहाली के लिए संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर से भेंट कर ज्ञापन सौंपा – तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ
जगदलपुर / कांकेर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उड़कुडा, विकासखंड चारामा, जिला कांकेर में प्रधान अध्यापक के पद पर पदस्थ रामदीन साहू को ग्रामीणों की शिकायत को आधार मानकर संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग ने निलंबित किया।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव तथा कांकेर जिला अध्यक्ष हीरेश नायक के नेतृत्व में दिनांक 12.9.2025 को संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर से भेंट कर , संपूर्ण वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए श्री रामदीन साहू प्रधान अध्यापक को निलंबन से बहाली की मांग की गई। इस संबंध में ग्राम उड़कूड़ा कांकेर के ग्रामीण जन भी आए हुए थे। उन्होंने भी संयुक्त संचालक महोदय से पृथक से भेंट कर श्री रामदीन साहू के पक्ष में अपनी-अपनी बातें रखी।
प्रदेश महामंत्री गजेंद्र श्रीवास्तव तथा जिला अध्यक्ष कांकेर हीरेश नायक ने बताया कि यह विवाद तब से प्रारंभ हुआ जब माध्यमिक शाला उड़कुडा में रामदीन साहू प्रधान अध्यापक के रहते हुए एक अन्य उच्च श्रेणी से प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति होकर श्री मोहनलाल जायसवाल ने इसी स्कूल में अपना संलग्नीकरण कराया गया।
प्रथम दृष्टि या तो एक स्कूल में प्रधान अध्यापक के रहते दूसरे प्रधान पाठक का पदांकन ही गलत था। उसके बाद श्री जायसवाल ऐन केन प्रकारेण गांव वालों से मिलकर मिथ्या पूर्ण शिकायती पत्र में हस्ताक्षर करवाकर जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर से शिकायत करवा कर मूल रूप से पदस्थ श्री रामदीन साहू को अन्यत्र संलग्न करवा दिया। जिसके विरुद्ध श्री रामदीन साहू ने माननीय उच्च न्यायालय से न्याय मांगने पर माननीय न्यायालय ने रामदीन साहू के पक्ष में फैसला देते हुए श्री साहू को मूल संस्था में पदस्थ रहने का आदेश जारी किया गया।
अब पुनः जायसवाल के द्वारा मिथ्या पूर्ण शिकायत किया गया जिसके चलते संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग ने अपने आदेश क्रमांक/2690/ संयु. संचा. शि/ शिकायत जांच/ 2025_26/ जगदलपुर, दिनांक 29.08.2025 को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय आवापल्ली बीजापुर कर दिया गया। उपरोक्त के विषय में आज *छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल* ने भेंट कर श्री साहू को निलंबन से बहाली की मांग की गई। जिस संबंध में संयुक्त संचालक ने आश्वस्त किया कि साहू को शीघ्र बहाल किया जाएगा।
संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर से भेंट करने के दौरान संगठन कांकेर के पदाधिकारी नरेंद्र सोनी, दयाराम सिंहा ,भाव सिंह तेता, डी आर साहू, राम जी साहू आदि उपस्थित थे।