CG – जिला बिल्डिंग संघ बिलासपुर नें धूमधाम से मनाया विश्वकर्मा जयंती बाँटे गए छप्पन भोग के साथ मिठाई चंद्रप्रकाश सूर्या नें खास दिन पर कही ये बात पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//जिला बिल्डिंग संघ बिलासपुर द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्वकर्मा जयंती जहां जिले के सभी ठेकेदार उपस्थित रहें और भगवान विश्वकर्मा का पूजा अर्चना कर प्रसाद के रूप में मिठाई व छप्पन भोग का भंडारा लगाया गया उपस्थित सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए चंद्रप्रकाश सूर्या जिलाध्यक्ष भाजपा अ.जा.मोर्चा बिलासपुर नें कहा कि विश्वकर्मा पूजा, भारत में मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। जिसके अपने महत्व हैं। विश्वकर्मा पूजा का प्रमुख उद्देश्य सभी कारीगरों और शिल्पकारों का सम्मान करना है। ये लोग हमारे समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि वे विभिन्न प्रकार के उत्पादों और सेवाओं का निर्माण करते हैं। विश्वकर्मा, हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, सभी कारीगरों के देवता हैं। उन्हें ब्रह्मा, विष्णु और शिव के बाद चौथा देवता माना जाता है। भगवान विश्वकर्मा ने ही इस दुनिया को रचा था, और सभी देवताओं के लिए उनके निवास स्थान बनाए थे। इस प्रकार, वह सभी कारीगरों और शिल्पकारों के आदर्श देवता बन गए।
विश्वकर्मा पूजा के दिन क्या होता है?
विश्वकर्मा पूजा का त्योहार आमतौर पर लगभग हर 17 सितंबर को मनाई जाती है। इस दिन, कारखानों और कार्यशालाओं को साफ-सुथरा किया जाता है और विभिन्न प्रकार के फूलों, मालाओं और दीपों से सजाया जाता है। पूजा के लिए एक विशेष मंदिर या पूजा स्थल तैयार किया जाता है, जहां विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की जाती है।