छत्तीसगढ़

CG – NHM कर्मचारियों का ‘जेल भरो आंदोलन’, हजारों स्वास्थ्यकर्मियों ने दी गिरफ्तारी, जानिए और कितने दिन चलेगा आंदोलन…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एनएचएम कर्मचारियों का हड़ताल माह भर से अधिक हो चुका है। वे लगातार अपनी 10 सूत्रीय मांगों और नियमितकरण को लेकर सरकार के लिए आक्रोश दिखा रहे है और धरना स्थल माना तूता में 32 दिन से ज्यादा धरना प्रदर्शन कर रहे है। आज एक बड़ा आयोजन करते हुए NHM कर्मचारियों ने जेल भरो आंदोलन का आगाज किया। जहां सभी कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के सामने अपनी गिरफ्तारी दी।

इस जेल भरो आंदोलन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के तमाम एचएम कर्मचारी शामिल होने पहुंचे। ये एनएचएम कर्मचारियों का सबसे बड़ा आंदोलन रहा क्योंकि इसके पूर्व सत्याग्रह, जल सत्याग्रह, भूख हड़ताल, बेरोजगारी, रोजगार मेला इस सब प्रकार के प्रदर्शन कर चुके हैं। आज की जेल भरो आंदोलन में रायपुर से लेकर सरगुजा और जगदलपुर के एचएम कर्मचारी शामिल हुए। जहां सरकार के खिलाफ उन्होंने नारेबाजी की और मंत्रालय जाने वाले मार्ग में बैठ गए। जिससे चक्का जाम की स्थिति बन गई।

10 सूत्रीय मांग पूरा करें सरकार

पुलिस प्रशासन ने उन्हें समझाइए कि अपनी गिरफ्तारी दें और रास्ता खाली करें उसके बावजूद पुलिस से झुमझटकी होती रही एनएचएम कर्मचारियों की मांग थी कि सरकार उनसे बात करें और जो उनकी 10 सूत्रीय मांग है उसे पूरा करें।

और कितने दिन चलेगा आंदोलन ?

एनएचएम कर्मचारियों के पदाधिकारी ने कहा कि जब तक हमारी सरकार मांग पूरी नहीं करेगी तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। आज हम व्यापक रूप में जेल भरो आंदोलन कर रहे हैं। सभी कर्मचारी अपनी गिरफ्तारी देंगे और सरकार को विवश कर देंगे कि हमारी नियमितीकरण करें। आज इस प्रदर्शन में न केवल एनएचएम के पुरुष वर्ग थे बल्कि महिलाएं अपने बच्चों को लेकर भी सड़क पर उतर गई थी। यह आंदोलन अब इस मोड़ पर आ गया है जहां न सरकार NHN कर्मचारियों की बाते सुन रही है न कर्मचारी सरकार की बात सुन रहे है।

Related Articles

Back to top button