अन्य ख़बरें

CG – दशहरा कार्यक्रम 1 और 2 अक्टूबर को खारघर, नवी मुंबई में होगा और वहाँ भी दुःख निवारण झंडा लगेगा – बाबा उमाकान्त महाराज

दशहरा कार्यक्रम 1 और 2 अक्टूबर को खारघर, नवी मुंबई में होगा और वहाँ भी दुःख निवारण झंडा लगेगा – बाबा उमाकान्त महाराज

वहाँ लोग जब आ कर के अपनी दुःख तकलीफ कहेंगे, प्रार्थना करेंगे तो श्रद्धानुसार उनके कष्टों में उन्हें आराम मिलेगा

नवी मुंबई, महाराष्ट्र। परम् पूज्य बाबा उमाकान्त महाराज ने सतसंग में कहा कि नवरात्र के बाद दशहरा होगा और दशहरा का कार्यक्रम भी होता रहा है जगह-जगह पर। लेकिन अबकी बार व्यापक ढंग से होगा। जितने भी पहले त्यौहार थे, ये जहां जैसी परिस्थिति बनती थी, जैसी व्यवस्था लोग करते थे, वैसा हो जाया करता था लेकिन अब जो ये व्यवस्था करने वाले लोग हैं, अब वे व्यवस्था बना देते हैं, लोगों को इकट्ठा कर लेते हैं।
लोगों की सोच यह है कि त्यौहार में ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ उठाएं। तो पीछे भी कार्यक्रम हुए; गुरु पूर्णिमा का हुआ जयपुर में, दूसरा कार्यक्रम रक्षा बंधन का झुंझुनू (राजस्थान) में हुआ और तीसरा कार्यक्रम जन्माष्टमी का अंबाला (हरियाणा) में हुआ।

मुंबई के इस कार्यक्रम में लोगों को जयपुर और अंबाला कार्यक्रम से ज्यादा फायदा होगा

गुरु महाराज की दया रहेगी तो दशहरे का कार्यक्रम 2 दिन का; 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर को खारघर, नवी मुंबई में होगा। गुरु पूर्णिमा (जयपुर) कार्यक्रम और जन्माष्टमी (अंबाला) कार्यक्रम में दुःख निवारण झंडा लगा था। जिससे लोगों के दुःखो में आराम मिला था। लोगों के ऊपर दया हुई और दो आना, चार आना से लेकर सोलह आना तक लोगों को फायदा हुआ। तो झंडा मुंबई में भी लगेगा। जहां लोग जब आ करके अपनी बात कहेंगे, प्रार्थना करेंगे अपनी दुःख तकलीफ, समस्याओं के बारे में तो लोगों के दैहिक, दैविक, भौतिक कष्टों में आराम मिलेगा और उन दोनों जगहों (जयपुर और अंबाला) से जितना फायदा हुआ, उससे ज्यादा फायदा लोगों को यहाँ (मुंबई में) होगा। कई आना ज्यादा होगा, आठ आना भी आप मान सकते हो कि आठ आना ज्यादा फायदा होगा। जिन्हें दो आना, चार आना होता था; भाव, प्रेम, भक्ति, श्रद्धा रही तो गुरु महाराज की दया से उन्हें आठ आना फायदा दिखाई पड़ेगा। तो ऐसे लोगों के लिए भी अच्छा अवसर है।

Related Articles

Back to top button