राष्ट्रीय स्वयंसेवक के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ के स्वयं सेवकों द्वारा किया गया पथ संचलन।
जय घोष के नारे से गुजा नेशनल हाईवे डाँड़गांव।
((नया भारत सितेश सिरदार सरगुजा उदयपुर)):–राष्ट्रीय स्वयंसेवक द्वारा खंड डाँड़गांव के स्वयं सेवको द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूरा होने पर सैकड़ो के संख्या में भव्य पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नेशनल हाईवे 130 डाँड़गांव से गुमगा तक पथ संचलन हुआ जय घोष के नारों के साथ पुरा आस पास वक्षेत्र नेशनल हाईवे गुज उठा।इस अवसर पर बौद्विक प्रबोधन देते हुए जिला सह कार्यवाह देवनारायण यादव ने स्वयं सेवकों को संबोधित कर कहा आज संघ को देश सेवा के लिए कार्य करते सौ साल पूरे हुए हैं। जो राष्ट्र के लिए अपना अमूल्य समय जीवन ना दे सके वह जीवन बेकार है हर व्यक्ति को अपने राष्ट्र हित के लिए थोड़ा समय जरूर निकलना चाहिए।संघ राष्ट्र प्रेम और अनुशासन सिखाता है इसके अलावा व्यक्तित्व निर्माण का कार्य करता है व्यक्ति कैसे एक दूसरे एंव राष्ट्र के सुख दुःख में एंव राष्ट्र को आगे बढ़ाने का काम करता है।इसकी भी जानकारी दी जाती है संघ के पहले सर संघ संचालक केशव बलि राम हेडगेवार जी ने भगवा ध्वज को गुरु मानक संघ की स्थापना की थी तो आज इस 100 साल में लाखों स्वयं सेवक संघ से जुड़ कर पूरे विश्व में राष्ट्र हित के लिए काम कर रहे हैं।अब संघ की शाखा हर गांव गांव तक पहुचनी है ये आप सब लोगों की जिम्मेदारी है जब संघ चालक जी ने एक व्यक्ति से पूरे विश्व में संघ के स्वयंसेवक खड़े कर दिए तो आप लोग गांव गांव तक क्यो नहीं कर सकते।संघ शक्ति राष्ट्र शक्ति है।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी सुखराम यादव, गोरे राम , रामनंद शर्मा ,दीपक अग्रवाल, पवन सांधे ,कोमल चन्द जायसवाल ,सहती सैकड़ो के संख्या में स्वंय सेवक कार्यक्रम में भाग लिये।