CG- शराब के नशे में पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर किया भयानक हमला, पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान….

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने शराब के नशे में धुत अपने पति के प्राइवेट पार्ट को दातों से चबा डाला। इसके पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इधर पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राइवेट पार्ट पर लगे 7 से 8 टांके
दरअसल, लैलूंगा थाना क्षेत्र में ननंद से विवाद के बाद एक महिला अपने पति से विवाद करने लगी। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गई। फिर महिला ने अपने दांतों से पति के प्राइवेट पार्ट को काट डाला। इसके बाद पीड़ित को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसके प्राइवेट पार्ट पर 7 से 8 टांके लगाए। इधर पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
ननंद से विवाद के बाद उपजा विवाद
बताया जा रहा है कि बनेकेला गांव का रहने वाला पीड़ित राजमिस्त्रि का काम करता है। वह अपने पत्नी और 3 बच्चों के साथ रहता है। शुक्रवार को उसकी पत्नी घरेलू विवाद को लेकर अपनी ननंद के साथ विवाद कर रही थी, फिर वह उसके साथ मारपीट करने लगी। इसके बाद शराब के नशे में पीड़ित वहां पहुंचा और मामला शांत कराने की कोशिश की।
दांतों से पति के प्राइवेट पार्ट को काटा
वह अपनी पत्नी को शांत कराकर कमरे में ले आया, जहां उसकी पत्नी उसके साथ झगड़ा करने लगी। देखते ही देखते उसके साथ मारपीट करने लगी। इसके बाद उसने गुस्से में अपने दांतों से पति के प्राइवेट पार्ट को काट डाला। दर्द से कहराते हुए पीड़ित कमरे से बाहर आया, जिसके बाद उसे लैलूंगा अस्पताल नें भर्ती कराया गया।
पति की शिकायत पर पत्नी गिरफ्तार
इस दौरान डॉक्टर ने उसके प्राइवेट पार्ट पर 7 से 8 टांके लगाए और उसे छुट्टी दे दी। इसके बाद पीड़ित पति थाने पहुंचा और अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।