Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG ब्रेकिंग : NSUI छात्र नेता समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, इस बड़े कांड को दिया अंजाम, जाने क्या है पूरा मामला…..

जांजगीर-चांपा। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी श्याम सुपर मार्केट की दुकान का शटर तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। गश्त पर निकली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांचों को मौके से दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान एनएसयूआई छात्र नेता जितेंद्र दिनकर, मनीष कुमार बनवा, चैतन्य दिनकर उर्फ चमन, हितेश दिनकर और तरुण सूर्यवंशी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, दो सब्बल, एक चाकू, मोबाइल फोन, नकाब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखकर टीम ने तुरंत कार्रवाई की। जब टीम मौके पर पहुंची तो सभी आरोपी दुकान के शटर को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पांचों को बिना किसी मुठभेड़ के पकड़ लिया।

जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 907/25 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305(ए), 310(4), 3(5), 312, 296, 351 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला कायम किया गया है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने चोरी और डकैती की योजना बनाना स्वीकार किया है। सभी आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button