छत्तीसगढ़

CG – एकतरफा प्यार बना जानलेवा :लड़की के घर पंहुचा सिरफिरा आशिक, करने लगा ये डिमांड, युवती के मना करने पर किया ये हाल, देख कांप उठे लोग…..

पखांजूर। कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र अंतर्गत पीवी 84 शंकरनगर में एक सिरफिरे आशिक ने नाबालिग लड़की पर खंड़े से जानलेवा हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट आने से लड़की को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक घायल लड़की निर्मल तरफदार की बेटी है। पीवी 79 का रहने वाला युवक सुखेन मिस्त्री अपने एक दोस्त के साथ लड़की के घर पहुंचा और उसे बाहर बुलाया। बाहर आने पर युवक ने लड़की से शादी की बात की लेकिन लड़की के मना करने पर युवक ने गुस्से में आकर साथ लाया खंडा निकालकर हमला कर दिया।

हमले में लड़की के सिर में गंभीर चोट आई है और उसे 7 टांके लगे हैं। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में परिजन लड़की को अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज जारी है। बांदे थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button