संगठन सृजन कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव में जिला अध्यक्ष पद चयन हेतु बैठक सम्पन्न…
धमतरी…
संगठन सृजन कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद चयन प्रक्रिया हेतु सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव में क्रमशः महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं…
बैठकों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा नियुक्त संगठन प्रभारी मा. श्रीमती रेहाना रियाज़ चिश्ती जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ पूर्व विधायक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव जी, पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा जी, पूर्व विधायक लेखराम साहू जी, पूर्व विधायक अशोक सोम जी, जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के अध्यक्ष श्री शरद लोहाना जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष श्री भूषण साहू जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव के अध्यक्ष, तथा दोनों ब्लॉकों के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे…
बैठकों का मुख्य उद्देश्य जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद चयन के लिए ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं की राय, सुझाव एवं सहमति प्राप्त करना था। इस दौरान संगठन प्रभारी मा. रेहाना रियाज़ चिश्ती जी ने दोनों ही ब्लॉकों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया और संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता, अनुशासन और समर्पण भाव के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया…
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का वास्तविक बल उसका संगठन है — और इस संगठन सृजन अभियान के माध्यम से पार्टी का ढांचा और अधिक सशक्त, ऊर्जावान एवं जन-समर्थक बनेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य निरंतर जारी रखें…
बैठकों में उपस्थित पूर्व विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि यह संगठनात्मक प्रक्रिया कांग्रेस को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया…
बैठक के अंत में दोनों ब्लॉकों के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से संगठन की एकता, निष्ठा और जनता के प्रति सेवा भावना को सर्वोपरि रखते हुए कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।