Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – भारी संख्या में थाना पहुंचे सतनामी समाज के लोग, इस वजह से किया थाने का घेराव…..

महासमुंद। जिले में बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग थाना पहुंचे और थाना का घेराव कर दिया है। समाज के लोगों द्वारा थाना परिसर में धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की गई। उन्होंने नरतोरा स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर आरोप लगाया है।

मामला मिडिल स्कूल नरतोरा की शिक्षिका पंच कुमारी योगी के साथ जातिगत अपमान का है। समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि, आरोपी शिक्षक द्वारिका प्रसाद चंद्राकर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है और शिक्षा विभाग द्वारा निलंबित नहीं किया जा रहा है। मामले में पटेवा पुलिस अपराध क्रमांक 141/25 एसटीएससी एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(घ) के तहत कार्रवाई कर रही है। लेकिन सबूतों के अभाव में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे समाज के लोग नाराज है। समाज के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। तहसीलदार, डीएसपी और टीआई सहित कई अधिकारी समाज के प्रतिनिधि मंडल को समझाइश देने में लगे रहे।

Related Articles

Back to top button