छत्तीसगढ़

CG Crime- महिला बाउंसर्स की दादागिरी: युवक की पिटाई कर फाड़ी शर्ट, पीड़ित पर ही दर्ज हुई FIR, कंपनी का दावा- नशे में था युवक….

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में महिला बाउंसरों ने युवक की पहले जमकर पिटाई कर दी और फिर कपड़े भी फाड़ दिए। महिला बाउंसरों की दादागिरी का वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। घटना कुसमुंडा क्षेत्र स्थित आउटसोर्सिंग कंपनी नीलकंठ के कैम्पस में हुई।

पीड़ित युवक का कहना है कि कंपनी ने उसे प्रमोशन देने का वादा किया था, लेकिन नहीं दिया। इसी बात को रखने के लिए वह शनिवार को ऑफिस गया था, जहां महिला बाउंसरों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। वायरल वीडियो में 3-4 महिला बाउंसर्स इंडियन आर्मी की कंमाडो वाली टी-शर्ट पहनी हुई हैं। सभी मिलकर युवक को पीट रही है। आखिर में युवक की शर्ट पकड़कर खींचकर ले जाती दिखाई दे रही है।

कंपनी का कहना है कि युवक नशे में था। उसने ऑफिस में मारपीट की है। कुसमुंडा थाने में युवक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। एक महीने के अंदर कुसमुंडा क्षेत्र में यह दूसरी घटना है। इससे पहले महिला बाउंसरों ने भू-विस्थापितों से बदसलूकी की थी। इसका भी वीडियो सामने आया था। महिला किसानों से हटने कह रही थी। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने महिला बाउंसरों की भर्ती पर रोक लगाने और कार्रवाई की मांग की है।

महिला बाउंसरों पर कार्रवाई की मांग

बैठक में किसानों को रोकने महिला बाउंसरों को रखने का भी विरोध हुआ। स्थानीय लोगों ने जल्द ही बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। महिला बाउंसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जा रही है।

इस तरह आ रहे कमेंट्स

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे महिला बाउंसरों की दादागिरी बताया है। कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं ने आर्मी की टी-शर्ट पहनी है, जिसमें देश का तिरंगा बना हुआ है। ये सेना का अपमान है। इस घटना के बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने महिला बाउंसरों की भर्ती पर रोक लगाने की मांग करते हुए कंपनी को पत्र लिखा है।

Related Articles

Back to top button