छत्तीसगढ़

CG Weather Update : मौसम विभाग ने जताई संभावना, अगले इतने घंटे में मानसून की होगी विदाई……

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब विदाई की ओर है। अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां लगभग थम गई है। मौसम शुष्क हो गया है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। हालांकि, मानसून की विदाई अभी पूरी तरह नहीं हुई है, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के भीतर मानसून छत्तीसगढ़ से लौट जाएगा।

आज एक-दो हिस्सों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरुवार को छत्तीसगढ़ के एक-दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जिसके कारण मौसम शुष्क रहेगा और हवा में भी नमी आएगी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई है।

राजधानी रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

बात करें राजधानी रायपुर की तो गुरुवार को बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Related Articles

Back to top button