छत्तीसगढ़

CG- एक और CRPF जवान ने की अपनी जीवन लीला समाप्त, कमरे में लटकती मिली लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…..

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक CRPF जवान ने आत्महत्या कर ली है। जवान फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है। जवान की आत्महत्या की खबर मिलते ही CRPF के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। जवान के शव को फांसी के फंदे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं जवान ने आत्महत्या क्यों की है इस बात की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

मृतक जवान उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला था। हालांकि, अभी तक सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। यह पूरी घटना दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

मृतक की पहचान जशवीर सिंह (46) कॉन्स्टेबल वाशर मेन कानपुर के भवानीपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, जवान गीदम स्थित सीआरपीएफ 231 बटालियन के हेडक्वार्टर में पोस्टेड था। सोमवार सुबह कमरे में फंदे से लटकता जवान का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया गया है। हालांकि, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button