Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – बिलासपुर ट्रेंन हादसा मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा पेसेंज़र हेल्पलाइन नंबर जारी जानें दुर्घटना से जुड़ी सारी बातें पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//छत्तीसगढ़ में बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई है। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार की शाम तक़रीबन 4 बजे के आसपास को बड़ा रेल हादसा हुआ है। बिलासपुर-हावड़ा रूट में पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की डैड बॉडी निकाली गई है। जब पैसेंजर ट्रेन पीछे से आ रही थी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि यात्री ट्रेन के डिब्बे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी भी तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बिलासपुर के डीसी संजय अग्रवाल ने बताया, बिलासपुर के पास एक लोकल ट्रेन और मालगाड़ी के बीच आखिरी और पहले डिब्बे में टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। बचाव अभियान जारी है।

कैसे हुआ हादसा?

यह दुर्घटना बिलासपुर-हावड़ा रूट पर गतौरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच हुआ है घटना उस समय हुई जब कोरबा पैसेंजर ट्रेन लाल खदान इलाके के पास एक खड़ी मालगाड़ी के पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए और कई डिब्बे पटरी से उतर गए और ओवरहेड तार और सिग्नलिंग सिस्टम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इससे इस रूट पर रेल परिचालन बाधित हो गया।

रेलवे बचाव दल, आरपीएफ कर्मी और स्थानीय पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पर पहुंच गए। इमरजेंसी मेडिकल टीमें भी घायलों का इलाज कर रही हैं। इस हादसे का असर अन्य ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ा है। हादसे के बाद कुछ ट्रेनें कैंसिल कर दी गई है जबकि कुछ डायवर्ट कर दी गई हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी
बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
चांपा – 8085956528
रायगढ़ – 9752485600
पेंड्रा रोड – 8294730162
कोरबा – 7869953330
उसलापुर – 7777857338
यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बताते चलें की अब तक 8 लोगों की डैड बॉडी निकाली जा चुकी है वही कुछ की अब भी फसें होनें की जानकारी सामने आ रही है वही इस हादसे में लोको पायलट भी मारा गया है और माल गाड़ी के गार्ड्स गंभीर रुप से चोटिल है 15 से बीस लोगों की घायल होनें की ख़बर है रेस्क्यू का कार्य अंतिम पलों में है जल्द रूट कों बहाल कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button