Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – महिलाओं के लिए खुशखबरी : उपराष्ट्रपति ने जारी की महतारी वंदन योजना की 21वीं किस्त, इन महतारियों के खाते में पहली बार आए पैसे, फटाफट चेक करें अपना खाता…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि ट्रांसफर कर दी है। राजनांदगांव में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के हाथों छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की लाभार्थी 69 लाख से अधिक महिलाओं को 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि जारी कर दी गई है।

इन महतारियों के खाते में पहली बार आया पैसा

लाभार्थी महिलाओं में 7658 महिलाएं बस्तर संभाग के उन गांवों की है, जो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बीते 22 महीनों में संचालित माओवाद उन्मूलन अभियान के चलते माओवाद के प्रभाव से मुक्त हुए हैं। इन महिलाओं को पहली बार इस योजना का लाभ मिला है।

बता दें कि उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन राजनांदगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त की राशि हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में ऑनलाईन ट्रांसफर किया। किश्त जारी होने के बाद अब सभी महिलाओं के खाते में पैसे आने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button