Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – स्वामी आत्मानंद विद्यालय की महिला प्राचार्य के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा, कलेक्टर से की शिकायत, लगाए ये गंभीर आरोप……

बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद विद्यालय की महिला प्राचार्य के खिलाफ शिक्षकों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। प्राचार्य के खिलाफ स्कूल में कार्यरत महिला व्याख्याताओं और शिक्षकों ने जानबूझकर वेतन रोककर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिक्षकों ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से मिलकर इसकी शिकायत की है। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष भी अपनी शिकायत रखी है।

पूरा मामला स्वामी आत्मानंद विद्यालय करगीकला कोटा का है। यहां प्रभारी प्राचार्य के पद पर व्याख्याता पार्वती चेल्से पदस्थ हैं । यहां महिला परिषद और शिक्षकों के बीच लंबे समय से विवाह चल रहा है तब शिक्षकों ने प्राचार्य द्वारा बिना कारण वेतन रोकने का आरोप लगाया है। इसको लेकर शिक्षकों ने प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा भी खोला है। शिक्षकों ने इसके लिए शिकायत कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से की है। शिक्षकों का कहना है कि प्राचार्य पार्वती चेल्से के द्वारा स्वामी आत्मानंद विद्यालय करगीकला में प्रति नियुक्ति में कार्यरत सरकारी व्याख्याताओं और शिक्षकों का मासिक वेतन जारी करने में विलंब करने की शिकायत है।

प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत शिक्षकों का कहना है कि जिले के सभी सेजेस स्कूलों में डेपुटेशन पर पदस्थ शिक्षकों का वेतन तीस तारीख तक भुगतान हो जाता है।लेकिन करगी कला के शिक्षकों का वेतन तीस की बजाय अगले माह की दस तारीख तक होता है। भुगतान में सुधार हेतु प्राचार्य द्वारा कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। इसके लिए शिक्षकों ने कलेक्टर और डीईओ से शिकायत कर अपने समस्या के निराकरण की मांग की है।

महिला प्राचार्य के खिलाफ कई शिकायतें पूर्व से ही है। शिक्षकों के मुताबिक महिला प्राचार्य शिक्षकों को एक्ट्रोसिटी एक्ट में फंसाने की धमकी देती है। उनके चलते विद्यालय का माहौल खराब हो रहा है और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। बोर्ड परीक्षाओं में सामूहिक नकल करवाने का मामला भी जेडी ने प्राचार्य के खिलाफ पकड़ा था। उसके जांच प्रतिवेदन के बाद भी महिला प्राचार्य के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जा रही है।

वहीं इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे का कहना है कि महिला प्राचार्य के खिलाफ मिली शिकायतों से उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। उनके निर्देशानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button