Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
अन्य ख़बरें

गवर्नेंस आन व्हील्स पहल को लेकर दुगली में लगाया गया शिविर…


धमतरी….
सरकार की महत्वपूर्ण ई योजना गवर्नेंस आन व्हील्स मोबाइल सेवा शिविर धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने पायलट प्रोजेक्ट तहत नगरी विकास खंड को प्रथम प्राथमिकता दी। सोमवार 10 नवंबर को दुगली कलस्टर में शिविर लगाया गया।शिविर में पहुंचे नगरी जनपद के सीओ रोहित बोरझा ने बताया यह पहल सरकार की डीजिटल इंडिया का थीम है जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार गवर्नेंस आन व्हील्स एक अनोखा पहल को नगरी ब्लाक में चयन किया गया है।जिसका उद्देश्य सरकार की सेवाओं को लोगों के घरों तक पहुंचाना है।यह एक मोबाइल प्लेटफॉर्म है।जो लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए एक स्थान पर उपलब्ध कराना है। मोबाइल व्हेन की आनलाइन सुविधा पर मांग पहचान पत्र आधार कार्ड,वोटर आईडी, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र,राशन कार्ड,पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ, सरकारी योजनाओं का सत्यापन,शिकायत निवारण पर आम जनता आवेदन कर सकते हैं।दुगली पंचायत में शिविर लगाया गया जहां मुनाईकेरा,जबर्रा,दुगली,कौव्हाबाहरा,गुहाननाला,बांधा,कोलियारी ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने आवेदन लगाए इस दौरान 58 आवेदन आम जनता ने डीजिटल मोबाइल व्हेन के माध्यम से लगाए। आधार अपडेट से संबंधित आवेदन का त्वरित निराकरण भी हुआ।शिविर के दौरान, ग्रामीण एवं पंचायत विभाग के कर्मचारी बुधराम नेताम,मदन सेन,प्रिति दिवान,किरण वट्टी,देवदास,विरेन्द्र साहू,सहित स्वास्थ्य विभाग,महिला बाल विकास विभाग,शिक्षा विभाग,विद्युत विभाग एवं अन्य विभाग के विधिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button