Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
अन्य ख़बरें

धमतरी के नन्हे सितारे” कार्यक्रम — बाल दिवस पर नन्हे बच्चों की प्रतिभा को मिलेगा मंच…नन्हे सितारे” चमकेंगे अपनी प्रतिभा के साथ…


धमतरी… जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग धमतरी द्वारा बाल दिवस के अवसर पर “धमतरी के नन्हे सितारे” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 6 वर्ष तक के नन्हे बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें मंच प्रदान करना है।

कार्यक्रम में पेंटिंग, नृत्य, गायन जैसी प्रतियोगिताओं के साथ अन्य विशिष्ट प्रतिभा वाले बच्चे भी भाग ले सकेंगे। आयोजन तीन चरणों में होगा —
1 आंगनबाड़ी/स्कूल स्तर पर – 11 नवंबर 2025
2 सेक्टर स्तर पर – 12 एवं 13 नवंबर 2025
3 परियोजना स्तर पर – 14 नवंबर 2025
इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र या महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में करवा सकते हैं। इस बाल दिवस पर “धमतरी के नन्हे सितारे” चमकेंगे अपनी प्रतिभा के साथ!

Related Articles

Back to top button