Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG Accident ब्रेकिंग : स्कूटी सवार 5 लोगों को एम्बुलेंस ने मारी जबरदस्त टक्कर, एक बच्ची की दर्दनाक मौत, 3 की हालत गंभीर…..

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर है। यहां स्कूटी सवार 5 लोगों को एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह घटना परपा थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां स्कूटी सवार पांच लोगों को तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि गीदम रोड में रहने वाली नेहा सिंह सुबह अपनी 6 साल की बेटी जान्हवी, 26 साल का विकास, 22 साल की नीतू और 1 साल के बच्चे को स्कूटी से स्कूल लेकर जा रही थी। इसी दौरान जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाइवे 63 पर एम्बुलेंस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार सभी इधर-उधर जा गिरे। इस हादसे में 6 साल की जान्हवी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद इसकी जानकारी परिजनों के साथ ही पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद घटना में घायल 3 लोगों को किसी तरह इलाज के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

Related Articles

Back to top button