Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – रिटायर्ड अफसर के खिलाफ 27 साल की युवती ने थाने में दर्ज कराई FIR, शादी का झांसा देकर कई बार बनाए शारीरिक संबंध, अश्लील फोटो खींचकर किया ब्लैकमेल…..

रायपुर। 27 वर्षीय युवती ने रिटायर्ड अफसर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। खाद्य विभाग के रिटायर्ड असिस्टेंट फूड अफिसर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। सेवानिवृत्त अधिकारी का नाम संजय दुबे है। घटना आरंग थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

27 वर्षीय पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, संजय दुबे से 2018-19 में फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से फोन पर भी बातचीत करने लगे। इस दौरान संजय दुबे ने शादी का झांसा देकर विश्वास में लिया और 2021 में पीड़िता के घर आकर कई बार शारीरिक संबंध बनाये।

इसी बीच जब पीड़िता ने शादी की बात की तो संजय दुबे मुकर गया और बार-बार दबाव डालने पर जान से माने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं आरोपी संजय दुबे ने पीड़िता की अश्लील फोटो खींच ब्लैकमेल करने लगा।

आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत आरंग थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Back to top button