Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

महतारी वंदन योजना बनी सहारा— 70 वर्षीय श्रीमती वैशाखी कोडाकू को मिल रहा सम्मानजनक जीवन….

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आम जनजीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। बलरामपुर जिले के ग्राम जतरो की 70 वर्षीय श्रीमती वैशाखी कोडाकू को इस योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली 01 हजार रुपये की सहायता राशि ने उनके जीवन में संबल और आत्मनिर्भरता का संचार किया है।

पहले श्रीमती वैशाखी कोडाकू को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों से उधार लेना पड़ता था, लेकिन अब नियमित आर्थिक सहायता मिलने से घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति सहज रूप से हो रही है। वह इस राशि का उपयोग फल-सब्जी खरीदने, छोटे घरेलू खर्चों और अन्य जरूरतों में कर पा रही हैं। उन्होंने बताया कि उम्र अधिक होने के कारण काम-धंधा करना कठिन हो गया है। सीमित क्षमता में वह घरेलू काम कर लेती हैं, लेकिन महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि ने उन्हें आर्थिक रूप से राहत प्रदान की है।

श्रीमती कोडाकू कहती हैं कि महतारी वंदन योजना हमारे जैसी वृद्ध महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। हर माह राशि समय पर मिल जाती है, जिससे किसी पर आश्रित होने की आवश्यकता नहीं पड़ती।योजना से प्राप्त लाभ के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रदेश में महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू महतारी वंदन योजना से हजारों लाभार्थी महिलाएँ सम्मानजनक जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button