Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

बस्तर के सोनारपाल में विकास की नई इबारत: वन मंत्री कश्यप ने रखी उद्यानिकी महाविद्यालय सहित 17.54 करोड़ रुपए के कार्यों की आधारशिला….

रायपुर: बस्तर के समग्र विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज सोनारपाल में 17.54 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन किया। इन परियोजनाओं में उद्यानिकी महाविद्यालय एवं छात्रावास भवन का निर्माण विशेष रूप से शामिल है। कार्यक्रम में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप भी उपस्थित रहे।

वन मंत्री श्री कश्यप ने रखी उद्यानिकी महाविद्यालय सहित 17.54 करोड़ रुपए के कार्यों की आधारशिला

उद्यानिकी महाविद्यालय से युवाओं को आधुनिक तकनीक की शिक्षा मिलेगा

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि रखी गई आधारशिला केवल निर्माण कार्यों की शुरुआत नहीं, बल्कि क्षेत्र के कृषि भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को सोनारपाल के किसानों और युवाओं के लिए जो सपना देखा गया था, वह अब साकार होता दिखाई दे रहा है। उद्यानिकी महाविद्यालय से युवाओं को आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञता और उन्नत शिक्षा प्राप्त होगी, जिससे बस्तर पिछड़ेपन से निकलकर प्रगति की नई पहचान बनाएगा।

वन मंत्री श्री कश्यप ने रखी उद्यानिकी महाविद्यालय सहित 17.54 करोड़ रुपए के कार्यों की आधारशिला

हर गाँव में विकास की रोशनी पहुंचे

वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि विकास की रोशनी हर गाँव तक पहुँचे और कोई भी क्षेत्र पीछे न रह जाए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से इन निर्माण कार्यों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प मजबूत होगा

सांसद श्री महेश कश्यप ने परियोजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि सोनारपाल में उद्यानिकी महाविद्यालय की स्थापना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को मजबूत करने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय यहां के युवाओं को उच्च शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा। सड़क निर्माण जैसी परियोजनाएं क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को और सशक्त बनाएंगी।

वन मंत्री श्री कश्यप ने रखी उद्यानिकी महाविद्यालय सहित 17.54 करोड़ रुपए के कार्यों की आधारशिला

परियोजनाओं में कृषि विभाग के अंतर्गत 8 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से उद्यानिकी महाविद्यालय तथा 6 करोड़ 02 लाख रुपए से छात्रावास भवन का निर्माण किया जाएगा। वहीं लोक निर्माण विभाग द्वारा 2 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से सम्राट ढाबा मुंजला से देवड़ा बाजार पसरा तक 3 किलोमीटर लंबी पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है।

वन मंत्री श्री कश्यप की घोषणाओं पर त्वरित कार्रवाई से सोनारपाल के ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल है। लोग इसे अपने क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की शुरुआत मान रहे हैं। इस अवसर पर विधायक श्री विनायक गोयल, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button