CG – पटवारी और भाजपा नेता के बेटे की मौत : दर्दनाक सड़क हादसों में पटवारी और सीनियर भाजपा नेता के बेटे की गई जान, ऐसे हुए हादसे के शिकार…..

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दो अलग अलग जिलों में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी। कवर्धा जिले में सीएम विजय शर्मा के प्रोटोकॉल ड्यूटी पर तैनाती के लिए जा रहे एक पटवारी की मौत हो गयी। जबकि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले सीनियर नेता और नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष के बेटे की जान चली गयी।
बलरामपुर में भाजपा नेता की मौत
पहली घटना बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की है। जामवंतपुर स्थित साहू होटल के पास हादसा हुआ है। मृतक की पहचान धर्मवीर सोनी (16 साल) के रूप में हुई है। मृतक धर्मवीर सोनी भाजपा के सीनियर नेता और नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष दिलीप सोनी का बेटा था। वह स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा दसवीं के छात्र थे।
जानकारी के मुताबिक, धर्मवीर सोनी अपने दोस्त के साथ पिकअप वाहन से रामानुजगंज आया हुआ था। रात करीब 11 बजे बलरामपुर आ रहा था। इसी बीच जामवंतपुर स्थित साहू होटल के पास तेज रफ्तार टमाटर लोड पिकअप से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गयी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गयी। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से अंबिकापुर रेफर कर दिया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गयी।
दूसरी घटना, कवर्धा जिले की है. हादसा चिल्पीघाटी थाना क्षेत्र में हुआ है। यहाँ सड़क हादसे में एक पटवारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान पटवारी उत्तम सिंह राज के रूप में हुई है। वह चिल्फी घाटी में पटवारी के पद पर पदस्थ थे। पटवारी उत्तम सिंह राज डिप्टी सीएम विजय शर्मा के प्रोटोकॉल ड्यूटी पर तैनात थे। पटवारी उत्तम सिंह राज ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी बीच चिल्फी मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। और फिर सड़क किनारे नाले में जा गिरी।
हादसा इतना भयानक था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक का माहौल है।



