आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा,जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन

नया भारत डेस्क : आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
Aaj ka Mesh Rashifal – मेष
मेष राशि के लोगों के साथ आज कई ऐसी घटनाएं हो सकती हैं जो आपके इस दिन को काफी लाभकारी बना देगी। आज आपका परिवार काफी सहयोगी रहेगा और आपके सभी कार्यों में साथ देगा। मित्रों से आर्थिक मदद मिलने पर आपके कामकाज में आज तेजी आएगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
Aaj ka Vrishabh Rashifal – वृषभ
वृषभ राशि में किसी महत्वपूर्ण कारोबारी डील के सफल होने की संभावना है। प्रेम जीवन में आज साथी का विशेष सहयोग प्राप्त होगा और साथ में समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार आपको उत्साहित कर सकता है।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
उपाय: गरीबों को भोजन कराए।
Aaj ka Mithun Rashifal – मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का समय बहुत ही अनुकूल है। पुराने फंसे हुए किसी कानूनी विवाद से राहत मिल सकती है। परिवार में सदस्यों के बीच भाईचारा बढ़ेगा। धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन काफी स्थिर रहेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सफेद
उपाय: शनि देव को प्रणाम करें।
Aaj ka Kark Rashifal – कर्क
आज के दिन आप कोई पुराने लक्ष्य की प्राप्ति का प्लान बना सकते हैं, यह समय काफी उत्तम है। इस दिन के आपके विचार लोगों को काफी प्रभावित करेंगे। लव लाइफ में आपके छोटे-छोटे प्रयासों से रिश्तो में सुधार आएगा। अपने सहयोगियों और अधिकारियों से आज सलाह लिया जा सकता है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: संतरा
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Aaj ka Singh Rashifal – सिंह
आज के दिन व्यापारियों के लिए नई रणनीतियां बनाने का दिन है, जो आपको सफलता दिलाएगी। परिवार में मां के साथ कोई विवाद हो सकता है इसलिए अपनी भाषा में कोमलता रखें। आपके लिए यह दिन खुशखबरी से भरा हुआ है। इस दिन किए गए आपके अथक परिश्रम आपको उचित परिणाम दिलाएंगे।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: दुर्गा सप्तशती का जाप करें।
Aaj ka Kanya Rashifal – कन्या
इस दिन आपके परिवार के वरिष्ठों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।जो लोग शिक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें भी आज प्रगति दिखाई देगी। आपके अंदर परिपक्वता का भाव रहेगा जिससे कार्यों को देखने के आपके नजरिए में काफी बदलाव आ सकता है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: गायों को घास खिलाएं।
Aaj ka Tula Rashifal – तुला
आज के दिन परिवार के किसी सदस्य से आपको खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। कार्य स्थल पर कार्यों का बोझ काफी बढ़ने पर सहयोगियों की मदद लेना सही रहेगा। छात्रों को इस दिन काफी संतोषजनक परिणाम मिलने वाले हैं। इस दिन धन निवेश की योजना आपकी सफल रहेगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: गणेश जी की आराधना करें।
Aaj ka Vrishchik Rashifal – वृश्चिक
आज के दिन वरिष्ठजनों का सहयोग और मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंध आपके अच्छे बने रहेंगे और बच्चों से भी प्रेम की प्राप्ति होगी। शाम के समय स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: शनि देव को काला तिल अर्पित करें।
Aaj ka Dhanu Rashifal – धनु
धनु राशि वालों के लिए आज अचानक आने वाले खर्च आपके बजट को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए धन का उपयोग सोच-समझकर करें। शिक्षा से जुड़े छात्रों को अपनी पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। पिता की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: हरा
उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें।
Aaj ka Makar Rashifal – मकर
मकर राशि वालों के लिए आज दिन अवसरों से भरा है। यदि कोई काम लंबे समय से अटका था, वह आज पूरा हो सकता है। व्यापार में नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का सही समय मिलेगा। घर परिवार से आपके जो भी छोटे-मोटे विवाद थे वे आज समाप्त होंगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला
उपाय: कोई नीली वस्तु अपने पास रखे।
Aaj ka Kumbh Rashifal – कुंभ
आज कुंभ राशि वालों को कामकाज में शानदार परिणाम मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारियाँ मिलने के संकेत हैं। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है, खासकर पेट से संबंधित समस्याओं से जरुर बचें। शाम का समय परिवार के साथ सुखद बीतेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भगवा
उपाय: गरीबों को वस्त्र का दान करें।
Aaj ka Meen Rashifal – मीन
मीन राशि वालों के लिए आज के दिन अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी प्रियजन के सहयोग से आर्थिक लाभ मिलेगा। अपनी व्यवसाय या नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो यह काफी अच्छा दिन है। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए धार्मिक कार्यों और पूजा पाठ में मन लगाए।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: मैरून
उपाय: लक्ष्मी जी को दूर्वा अर्पित करें।


