छत्तीसगढ़

CG – गड्ढा बना काल : नेशनल हाईवे पर दो बाइक आपस में टकराए, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, महिला गंभीर रूप से घायल……

मोहला मानपुर अंबागढ़। छत्तीासगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में सड़क हादसा थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। नेशनल हाईवे में खोदे गए गड्ढे से अनियंत्रित होकर दो बाइक आपस में टकरा गए। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

दो युवकों की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मानपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। यहां नेशनल हाईवे पर खोदा गया गड्ढा दो युवकों के लिए काल बन गया। दरअसल, बाइक सवार दो लोग गड्ढे की चपेट में आ गए और सामने से आ रही एक और बाइक से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गड्ढे की चपेट में आकर टकराई बाइक

मृतकों की पहचान राम कोमरे और सोमदेव गावड़े के रूप में हुई है। दोनों आमाटोला और बेलगांव के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, राम कोमरे मानपुर से बेलगांव अपने गांव जा रहा था, तभी सोमदेव गावड़े की बाइक सड़क पर खोदे गए गड्ढे की चपेट में आ गया और अनियंत्रित होकर राम कोमरे की बाइक से टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एम्बुलेंस और पुलिस को दी, जिसके बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनांदगांव रेफर किया गया। इधर पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। साथ ही जांच भी शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button