छत्तीसगढ़

CG – शादी से घर जा रही थी महिला, तभी बाइक सवार ने लिफ्ट देने के बहाने ले गया जंगल, फिर जो हुआ….. पूरा मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान…..

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से महिला के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। यहां बाइक सवार लिफ्ट देने के बहाने उसे डराया धमकाया और गहनों के साथ ही नगद भी लूटकर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

यह मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला को बाइक सवार युवक से लिफ्ट लेना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब युवक उसे घने जंगलों के बीच में ले गया और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने सोने के गहने और नगद लूट लिए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता शादी समारोह में शामिल होकर अंबिकापुर से अपने गांव पटना लौट रही थी। वह बस स्टैण्ड की ओर जा ही रही थी उतने में बाइक सवार आरोपी वहां आया और खुद को उसके पड़ोसी गांव का बताकर उसे अपने झांसे में लिया। इसके बाद उसे लिफ्ट देने के बहाने मानी क्षेत्र के घने जंगल में ले गया और उसे जान से मारने की धमकी देकर 2 लाख के गहने और 10 हजार नगद लूट लिए।

लूटपाट के बाद आरोपी महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपी पेट्रोल पंप सहित कई सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button