CG – राजधानी में लिफ्ट हादसा : अपार्टमेंट में लगी लिफ्ट हुई बेकाबू, सातवीं मंजिल से गिरी नीचे, बाल-बाल बची मां-बेटी की जान, देखिए दिल दहला देने वाला वीडियो…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राजधानी के डीडी नगर इलाके में अपार्टमेंट में अचानक लिफ्ट गिर गयी। सातवीं मंजिल से अचानक लिफ्ट गिर गयी। हादसे के वक्त लिफ्ट में दो महिलाएं थी। गनीमत रही दोनों महिलाएं सुरक्षित है।
घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। यह हादसा रात को इंद्रप्रस्थ फेस-2 में हुआ है। यहाँ D ब्लॉक के अपार्टमेंट परिसर में लगी लिफ्ट अचानक सातवीं मंजिल से गिर गयी। लिफ्ट अचानक तेज धमाके की आवाज के साथ गिर गयी। घटना के दौरान लिफ्ट में दो महिलाएं थी। गनीमत रही दोनों महिलाओं को कुछ नहीं हुआ. बताया जा रहा है दोनों घायल है।
जानकारी के मुताबिक़, जिस वक्त हादसा हुआ उस समय लिफ्ट में दो महिलाएं थी। वे लिफ्ट से ऊपर सातवीं मंजिल पर जा रही थी। जैसे ही उन्होंने लिफ्ट का दरवाजा खोला लिफ्ट बेकाबू हो गई। और फिर तेज झटके के साथ लिफ्ट गिर गयी। लिफ्ट गिरे ही हड़कंप मच गया। मौके पर चीख पुकार मच गयी। आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और महिलाओं को बाहर निकला। बताया जा रहा है महिलाओं के हाथ में चोट लगी है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोचल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देखिए वीडियो…



