छत्तीसगढ़
CG – महिला पार्षद की दबंगई : मंदिर से पूजाकर लौट रही महिला पर किया हमला, लाठी से पीटा, बेटी ने दबाया गला, मां-बेटी के खिलाफ FIR दर्ज……

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की रिसाली नगर निगम क्षेत्र की महिला पार्षद माया यादव की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक महिला और कुछ लोगों ने इलाके में गंदगी होने की शिकायत आयुक्त और महापौर से की। जिसके बाद रिसाली नगर निगम की वार्ड 5 की पार्षद माया यादव नाराज़ हो गई।
इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि पार्षद और उनकी बेटी ने कथित रूप से शिकायत करने वाली महिला की पिटाई कर दी। महिला मंदिर से लौट रही थी… इसी दौरान मौका पाकर दोनों ने उस पर हमला कर दिया।
मामले में पुलिस ने पीड़िता संध्या सिंह की शिकायत पर पार्षद माया और उनकी बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

