अन्य ख़बरें

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने लगा रुख, ठंड ने फिर पकड़ी रफ्तार, अगले 24 घंटे में और गिरेगा तापमान……

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट ले रहा है। तूफान ‘दितवाह’ के कमजोर पड़ने के बाद राज्य में मौसम साफ हुआ, लेकिन ठंड तेजी से लौट आई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में तापमान में 1–2°C गिरने और घने कोहरे की चेतावनी दी है। स्वास्थ्य विभाग ने भी हाइपोथर्मिया और वायरल संक्रमण बढ़ने के खतरे को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है।

तूफान ‘दितवाह’ के प्रभाव खत्म होने और आसमान साफ होने के बाद प्रदेश में सर्द हवा का असर दोबारा बढ़ने लगा है। पिछले दो दिनों से तापमान में जारी गिरावट ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं, वहीं मैदानी क्षेत्रों में सुबह और रात को ठंड का असर और तेज महसूस होगा।

कई शहरों में कोहरे का कहर, विजिबिलिटी पर खतरा

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, नमी बढ़ने और ठंडी हवा के कारण सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति रहेगी। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विजिबिलिटी कम हो सकती है।

कोहरे के चलते

सुबह 6 से 9 बजे के बीच यातायात प्रभावित

यात्रियों और वाहन चालकों को सुबह के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आने वाले दिनों में बढ़ सकती है सर्दी

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा का रुख उत्तर से दक्षिण की ओर बना हुआ है, जिसके कारण आने वाले सप्ताह में तापमान और गिर सकता है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 7–8°C तक जाने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button