CG – नायब तहसीलदार पर लगे गंभीर आरोप, ग्रामीणों ने ये काम करते रंगे हाथों पकड़ा, मचा हड़कंप…..

कवर्धा। छत्तीसगढ़- मध्यप्रदेश बॉर्डर से अवैध धान तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां के रेंगाखर जंगल में ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार प्रेमनारायण साहू को अवैध धान तस्करी कराते हुए मौके पर पकड़ा है। बताया जा रहा है कि, साहू के संरक्षण में कई क्विंटल अवैध धान MP से लगातार कवर्धा जिले में पहुंच रहा था।
ग्रामीणों का आरोप है कि आधी रात प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से लगातार कई क्विंटल अवैध धान मध्यप्रदेश से कवर्धा जिले में लाया जा रहा था। सीमावर्ती इलाकों में धान तस्करी रोकने के लिए बेरिकेड और कर्मचारी तैनात किए गए हैं, लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक रेंगाखर बेरिकेड पर अक्सर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहता, जिससे तस्करों के हौसले बढ़े हुए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही और कथित मिलीभगत के कारण सिस्टम धान तस्करी रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। उनका आरोप है कि अधिकारी और कर्मचारी राज्य सरकार को नुकसान पहुंचाते हुए अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं।



